.

.
.

आजमगढ़: अब बेटियां भी बन सकेंगी विधायक-सांसद - सुनीता श्रीवास्तव,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष



ब्लॉक अहरौला में भाजपा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित हुआ

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी लालगंज द्वारा विधानसभा अतरौलिया के ब्लॉक सभागार अहरौला में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने उपस्थित हो कर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे नरेन्द्र मोदी की केंद्र में सरकार बनी है तब से महिलाओं के लिए ढेर सारी योजनाओं से लाभान्वित किया है। जिसमे महिलाओं के नाम से राशन कार्ड,महिलाओं के नाम से प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं के नाम से उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर मिला है। मोदी के आने के बाद नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मिला है,
भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की देश में जब से मोदी की सरकार बनी तब से महिलाओं के लिए एक बढ़ कर एक फैसला लिया गया है। जिसमे महिलाओं के लिए गैस सिलेंडर के साथ साथ शौचालय तक की सौगात दिया है। अब मोदी जी ने महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन बिल ला कर महिला के हित में सबसे अच्छा कदम उठाया है जिससे महिलाओं को देश के ससद में प्रदेश की विधान सभा में बराबर का अधिकार मिलेगा जिससे महिलाओं को सदन में बैठने का मौका मिलेगा। लालगंज की पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मोदी जी ने महिलाओं को आरक्षण दे कर महिलाओं के लिए बड़ा काम किया है। इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। मोदी जी ने आयुष्मान कार्ड दे कर बीमारी से लड़ने की ताकत दिया किसी गंभीर बीमारी का इलाज हो सकता।
कार्यक्रम में मंच का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य संचिता चौहान,जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,जिला मंत्री अभिषेक सिंह, अजय यादव,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुसुम लता बौद्ध,रिया पांडे,अहिरौला मंडल के अध्यक्ष रविंद सिंह बबलू,कौडिया मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे,राजेश श्रीवास्तव , कोयलसा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह,रामाशंकर वर्मा, मनीष सिंह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विवेक सोनकर आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment