.

.
.

आजमगढ़: "मेरे राम जी आए " नृत्य नाटिका का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए मथुरा के दर्शक



हुनर संस्थान आजमगढ़ के 16 सदस्यीय दल ने 'बांसुरी रंग महोत्सव' में भावपूर्ण प्रस्तुति दी

आजमगढ़: श्री गंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान वृंदावन ( मथुरा )के सांस्कृतिक प्रकल्प" बांसुरी" द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से 29 अक्टूबर से एक नवंबर 2023 तक वृंदावन शोध संस्थान मथुरा में आयोजित "बांसुरी रंग महोत्सव" में रंगमंच एवं ललित कलाओं के समर्पित जनपद की ख्यातिलब्ध सामाजिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक " हुनर संस्थान आजमगढ़ " के 16 सदस्य दल ने भावपूर्ण पौराणिक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन लीला पर आधारित नृत्य नाटिका " मेरे राम जी आए "का मंचन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्र- मुग्ध कर दिया। सुनील दत्त विश्वकर्मा के निर्देशन में हुई इस प्रस्तुति को सभी ने सराहा। इस नृत्य नाटिका के नृत्यो का संयोजन कमलेश सोनकर ने किया। नृत्य नाटिका के प्रमुख पात्रों में काजल सिंह, करण सोनकर,राज पासवान, खुशी खरवार, काजल प्रजापति, कामिनी प्रजापति, खुशबू गोंड, प्रिया यादव, मनस्वी मिश्रा,आस्था दुबे विकास सोनकर,आदित्य, करिश्मा सिंह शामिल थे। इस अखिल भारतीय नाटक व नृत्य समारोह में पूरे देश से लगभग 40 दलों के 400 से ऊपर कलाकारों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव के आखिरी दिन दिन एक रंग यात्रा वृंदावन - मथुरा की सड़कों पर निकाली गई जिसमें संस्थान की धार्मिक झांकी राम दरबार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वही व्यक्तिगत स्पर्धा में शास्त्रीय नृत्य में मनन पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थान कलाकारों की इस गरिमामयी प्रस्तुति के पश्चात घर वापसी पर संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, डॉ पीयूष सिंह यादव, हेमंत श्रीवास्तव, रमाकांत वर्मा, मनीष रतन अग्रवाल,डॉ अभय यादव, सुनील अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment