.

.
.

आजमगढ़: बेटियां चंद्रयान से लेकर देश के रक्षा क्षेत्रो मे आगे बढ रही हैं - ए के शर्मा



रानी की सराय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम मे पंहुचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और सांसद निरहुआ

आजमगढ़ 18 अक्टूबर-- आज महिलाएं हर क्षेत्र मे परचम लहरा रही है। बेटियां चंद्रयान से लेकर देश की रक्षा आदि क्षेत्रो मे आगे बढ रही है। उक्त बाते नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने रानी की सराय व्लाक सभागार मे आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम मे कहा।
ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने संवाद के दौरान गवई भाषाओं का प्रयोग कर लोगो से आत्मसात किया। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष मे अनाज बंटा होता तो देश मे गरीब भूखा नही रहता। पहले वही अनाज सड़ जाते थे। आज वही अनाज गरीबों मे बट रहा है। उन्होने कहा कि मै जब पहली बार प्रधानमंत्री जी से मिला तो मुझसे केन्द्रीय सुरक्षा बल मे महिलाओं की हिस्सेदारी पर पूछा। आज बेटियां देश की रखवाली मे लगी हुई है। आज महिलाएं हर क्षेत्र मे प्रगति पर है। उज्जवला गैस कनेक्शन के माध्यम से महिलाओं को राहत प्रदान की है। सरकार नारी शक्ति को मुख्य धारा मे लाने के लिए सदैव तत्पर रही है। इस अवसर पर सासंद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सबसे पहले नारी शक्ति का सम्मान करना पडेगा। आज की नारी किसी क्षेत्र मे पीछे नही है। कार्यक्रम मे जन प्रतिनिधि श्रीकृष्ण पाल, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, बबिता जमारसिया आदि ने भी संवोधित किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment