.

.
.

आजमगढ़: दो वाहनों पर लदे 09 मवेशी व 06 पशु तस्कर गिरफ्तार


अहरौला पुलिस ने लगभग 5.5 लाख रुपए भी बरामद किए

आजमगढ़: जिले की अगरौला थाना पुलिस को बुधवार को एक कामयाबी हासिल हुई जब एक पशु तस्कर गिरोह पर नकेल कस ली गई, जिसमें दो वाहनों से 09 प्रतिबंधित मवेशियों समेत 06 पशु तस्कर पकड़े गए। इनके पास से साढ़े पांच लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार 18.10.2023 को उ0नि0 कुलदीप सिंह मय हमराहियान द्वारा चेकिंग के दौरान सर्वेपुर भीमलपट्टी पुलिया के पास से 02 वाहनों पर लदे कुल 09 मवेशी के साथ 06 गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 339/23 धारा 3/5ए/8 गोवध निवा0 अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवा0 अधिनियम पंजीकृत किया गया। पकड़े गए लोगों में 1.अनिल पुत्र ओमप्रकाश निवासी वाडी थाना असायन जनपद हाथरस उम्र करीब 25 वर्ष
2. रामेश्वर पुत्र हुब्बुलाल सिंह निवासी गुजरपुर थाना असायन जनपद हाथरस उम्र करीब 26 वर्ष
3.अमरेश पुत्र उदय प्रकाश निवासी भदकी थाना नयागांव जनपद एटा उम्र करीब 24 वर्ष
4. आर्दश कुमार पुत्र शिवपाल सिंह निवासी भदकी थाना नयागांव जनपद एटा उम्र करीब 33 वर्ष
5.दयाशंकर यादव पुत्र तिलकू यादव निवासी पश्चिम पट्टी थाना अहरौला जनपद आजमगढ उम्र करीब 55 वर्ष
6. इन्द्रजीत शर्मा पुत्र रामदीन शर्मा निवासी छितौना थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का न्यायालय को चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 कुलदीप सिंह, उ0नि0 हरेराम, उ0नि0 अमित कुमार पाल, उ0नि0 अवधेश सिंह, मय हमराह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment