.

.
.

आजमगढ: दो बाइको की टक्कर में दो युवकों की मौत, चार घायल


डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता देख लौट रहे थे बाइक सवार

फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर के पास हुई दुर्घटना

आजमगढ़: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर के पास गुरुवार की भोर में दो बाइको की आमने समाने क टक्कर में दो युवको की मौत हो गई और चार युवक घायल हो गए, घायलो का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी युवक डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता देख कर बाइक से घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद अफरा तफरी मच गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पंहुचाया।
फूलपुर कोतवाली के क्षेत्र के नोनियाडीह गांव में डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार को अहरौला थाना क्षेत्र के जागापुर निजामपुर निवासी मु. उमर (18) व उमैर उर्फ अयान (20) बाइक से कबड्डी प्रतियोगिता देखने के लिए गए थे। दोनो गुरुवार की भोर में बाइक से घर लौट रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर के पास एक ढाबा के पास पहुंचे। इस दौरान दूसरा बाइक सावार ताहा (19) निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर हाल मुकाम दाउदपुर थाना निजामबाद आ गया। ताहा की बाइक पर दाउदपुर निवासी राफे (19), नोमान (20) और असलान (19) भी सवार थे। दोनो की बाइक अमने सामने टकरा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। दोनो वाहनो की टक्कर सुनकर पास के ढाबा पर काम करने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलो को फूलपुर अस्तपाल पहुंचा गया। डॉक्टर ने मु. उमर व ताहा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलो को ही हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। सभी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उमैर की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया दोनो मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment