.

.
.

आजमगढ़: दुबई थीम सिटी ड्रीम लैंड प्रदर्शनी एवं मेला का हुआ शानदार शुभारम्भ



पर्व जीवन में खुशियों का संचार करते है,इसमें यह प्रदर्शनी भी चार चांद लगा रही - सहजानंद राय

मात्र 20 रूपए के प्रवेश शुल्क में लोगों को मिलेगा विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ - शिवशंकर सिंह

आजमगढ़: दुर्गापूजा और दीपोत्सव के मद्देनजर दुबई थीम सिटी ड्रीम लैंड प्रदर्शनी एवं मेला का शानदार शुभारंभ आजमगढ़ के करतालपुर में किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णपाल व सूरज प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इसके बाद अतिथियों ने पूरे प्रदर्शनी और मेला का अवलोकन करते हुए मेला प्रबंधन का आभार जताया। इस दौरान पूरा प्रदर्शनी क्षेत्र रांग बिरंगी रोशनी में नहाया नजर आया, सुविधाओं को देखकर जहां सभी दंग दिखे वहीं छोटे-बड़े, महिला बुजुर्ग सभी के सभी मस्ती के रंग में रंगे नजर आए।
मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर प्रांत सहजानंद राय ने कहाकि पर्व हमारे जीवन में खुशियों का संचार करते है। इन पर्वो की खुशी में दुबई थीम सिटी ड्रीम लैंड प्रदर्शनी एवं मेला चार चांद लगा रहा है। ऐसा लगा रहा है कि आजमगढ़ में ही दुबई सरीखे जैसी सुविधाएं मुहैया हो रही है। उन्होंने डबल डिस्क झूला, ज्वाइंट हील कोलम्बस, मैजिक राउंड, सलाम्बो, आक्टोपस, स्टेटिंग कार, डै्रगन इन ब्रैक डांस, जापानी चिल्ड्रेन पार्क व लजीज व्यंजन की सुव्यवस्था की जमकर तारिफ किए। उन्होंने कहाकि प्रदर्शनी में पूरे भारत की चीजें अब आजमगढ़ खरीद सकेंगे चाहे वह कपड़ा हो या रसोई का कोई भी साजो सामान। इस दौरान दोनों जिलाध्यक्षों ने भी प्रदर्शनी की तारिफ करते हुए हुए प्रदर्शनी में अधिक से अधिक सुरक्षित मस्ती करने की अपील किया। वहीं सभी के प्रति आभार जताते हुए प्रदर्शनी प्रबंधक शिवशंकर सिंह ने कहाकि हमारा उद्देश्य है कि भारतीय रंग में विदेशी सुविधाओं का तड़का लगाया जाए। इसी को साकार करने के लिए हमने मात्र 20 रूपए का प्रवेश शुल्क निर्धारित करते हुए विश्वस्तरीय चीजों का समावेश कर रखा है। घर के घरेलू साजो सामानों से लगायत देश के कोने कोने से आए हस्तशिल्पी चाहे वह हरियाणा का हैंडलूम, सहारनपुर का हैंडीक्राफ्ट या मेरठ की कीरिंग, कानपुर का चमड़े का पर्स, दिल्ली की लाट, चाइना लाट, फिरोजाबाद की चूड़ी, हैदराबाद की ज्वैलरी, लुधियाना का गारमेंट, राजस्थानी आचार, खुर्जा की क्राकरी, जयपुर का लहंगा, जयपुर की लाख वाली चूड़ियां, के साथ-साथ राज सुपर सेफ्टी रेस्टोरेंट के जरिए एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों, नाश्ता की समुचित व्यवस्था की गई है। जिसका लाभ आजमगढ़वासी लगातार उठा सकते है, जिसमे बच्चों, महिलाओं, बड़े बुजुर्ग सभी के मस्ती का पूरा ख्याल किया गया है। उन्होंने कहाकि कम से कम दर में घरेलू, सजावट आदि के सामान है अधिक से अधिक खरीदारी करके प्रदर्शनी को सफल बनावें। इस अवसर पर डा० मनीष त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, सत्येन्द्र राय, अमित सिंह , गुरू सत्यम त्रिपाठी, डा शुभम पांडेय, अमन श्रीवास्तव, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment