.

.
.

आजमगढ़: 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा हुनर रंग महोत्सव


संस्थान सदैव ही जनपद मे रंगमंच की समृद्धि के लिए कार्य करता है - सुनील विश्वकर्मा

मथुरा में बांसुरी रंग महोत्सव में भाग लेने जायेगा दल एल

आजमगढ़:रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था हुनर संस्थान आजमगढ़ के पदाधिकारी की बैठक प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रांगण में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान सचिव रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने कहा की संस्थान सदैव ही जनपद मे रंगमंच की समृद्धि के लिए कार्य करता रहता है। देश की एकता - अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से पिछले 22 वर्षों से आयोजित हो रहे हुनर रंग महोत्सव (अखिल भारतीय नाटक एवं लोक नृत्य समारोह) का आयोजन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 से 30 दिसंबर तक प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया जाने का निर्णय लिया गया है।इस वर्ष कुल आठ राज्यों के आठ राष्ट्रीय नाटकों का मंचन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कार प्राप्त निर्देशकों के निर्देशन में किया जाएगा। साथ ही देश के नामचीन लोकनृत्य दलों का कार्यक्रम भी होगा। समारोह की विस्तृत रूपरेखा शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी। महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों के भी कार्यक्रमों को वरीयता दी जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से बांसुरी संस्थान मथुरा के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए 15 सदस्यो के दल का चयन किया गया। जो 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक वृंदावन मथुरा में आयोजित अखिल भारतीय नाटक एवं लोक नृत्य समारोह "बांसुरी रंग महोत्सव" में रामलीला पर आधारित "मेरे राम जी आए " नृत्य नाटिका का मंचन करेगी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने किया। बैठक में गौरव मौर्य, शशि सोनकर, कमलेश सोनकर,सावन प्रजापति,प्रियांशु सोनकर, आदित्य, सौरभ, करिश्मा सिंह, कामिनी प्रजापति, रिमझिम प्रजापति, काजल प्रजापति, रिशीता यादव, मनस्वी मिश्रा, प्रिया यादव सहित संस्थान के पदाधिकारी व कलाकार उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment