.

.
.

आजमगढ़: सीएम योगी ने दिलाई मऊ दंगे की याद तो सपा ने किया पलटवार


भाजपा का इतिहास दंगों से भरा है जो गुजरात से शुरू होकर मणिपुर व नूह तक है - अशोक यादव,प्रवक्ता, सपा

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मऊ के घोसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2005 यूपी में सपा की सरकार थी तब मऊ में जमकर दंगे थे। उस समय कहीं यादव, तो कहीं दलित मारे जा रहे थे। मगर, सपा और कांग्रेस वाले चुप बैठे थे। दरअसल, 5 सितंबर को होने वाले घोसी उपचुनाव में सियासी पारा चढ़ गया है। अखिलेश के बाद आज सीएम योगी आदित्यनाथ घोसी पहुंचे। चीनी मिल के मैदान में हुई चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने भाजपा कैंडिडेट दारा सिंह चौहान के लिए प्रचार किया। उन्होंने लोगों से दारा सिंह चौहान के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री योगी के वार पर सपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि योगी सरकार में हथियार लहराने वाले तत्व भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों के घरों में शरण लिए हुए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में हुई हत्या है, जिसमें मंत्री पुत्र के पिस्टल से विनय श्रीवास्तव नाम की युवक की हत्या कर दी जाती है। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास दंगों से भरा पड़ा है जो गुजरात से शुरू होकर मणिपुर जाता है वहां से हरियाणा नूह में आता है और चुनावी लाभ हेतु ये लोग देश के किसी भी कोने में दंगे करवा सकते हैं। घोसी विधानसभा उपचुनाव में घोसी की सम्मानित जनता एक दल बदलू और धोखेबाज प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को सबक सिखाने का मन बना चुकी है और समाजवादी पार्टी के विश्वसनीय प्रत्याशी सुधाकर सिंह जी को क्षेत्र में "सुधार" लाने हेतु भारी मतों से विजेता बनाकर एक उदाहरण पेश करने जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment