.

.

.

.
.

आजमगढ़: नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश हुआ जोरदार स्वागत


प्रथम आगमन पर दीदारगंज विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादा

आजमगढ़: जनपद के लालगंज इकाई मे आज भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का दीदारगंज विधानसभा मे प्रथम आगमन पर विभिन्न स्थानो पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वही इस स्वागत समारोह के आयोजन में लालगंज इकाई के दीदारगंज के भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वही इसी क्रम मे भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन दुबरा मे डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , रामस्वारथ राजभर जिला मंत्री भाजपा, मंडल अध्यक्ष मार्टीनगंज विकास राय, रमेश बिन्द व विजय बिन्द के द्वारा किया गया। वहा से निकलकर बंधवा मे महादेव का दर्शन पूजन किया गया। साथ ही पं0 विनय पाठक से साक्षात्कार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, फिर लल्लूगंज में गौरव राय गोलू के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वही महूजा मोड़ के पास अंकुर राय के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया फिर वहा से निकलकर भादों मोड़ पर अरुणाकर सिंह के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, फिर वहा से निकलकर दीदारगंज ब्लॉक पहुँचे जहाँ दिनेश सिँह व मंडल टीम के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया और जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा मंडल टीम को उत्साह वर्धन के लिए सम्बोधित किया गया। जिसके बाद मार्टिनगंज बज़ार में सभासद रिंकज विश्वकर्मा के द्वारा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के साथ स्वागत किया गया, साथ ही मार्टिनगंज बज़ार में विनीत जायसवाल के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसके बाद आनंद बिल्डिंग मैटेरियल की श्रीमती मेनका सिंह व श्रीमती सरोज देवी के द्वारा स्वागत किया गया, फिर वहा से निकलकर जैगहा मोड़ पर राजा प्रताप सिंह के द्वारा उपस्थिति लोगों के साथ स्वागत किया गया, जिसके बाद तिराहा पर सुरेश राजभर के द्वारा स्वागत किया गया, वहां से निकलकर जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव राम जानकी मंदिर कुशलगांव पहुँचे जहाँ प्रदुमन्न मिश्र के द्वारा स्वागत किया गया, कुशलगाव में शिव प्रकाश गुप्ता के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, वहा से निकलकर दीदारगंज चौराहे पर पहुँचे जहाँ मनीष सिंह कार्यकर्ताओ के साथ मौजूद रहे और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसके बाद जिलाध्यक्ष सूरज प्रकश श्रीवास्तव माँ दुर्गा मैरेज हाल पहुँचे जहाँ नवागत जिलाध्यक्ष का अजय सिंह व मंडल टीम ने भव्य स्वागत का आयोजन किया और वहा मौजूद कार्यकर्ताओ को मजबूती व उत्साह के लिए सरकार की नीतियों को लेकर जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके बाद जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव दीदारगंज के पुष्प नगर पहुँचे जहाँ मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, सुनील दुबे व सौरभ सिंह के द्वारा स्वागत किया गया, फिर वहा से निकलकर हैदराबाद पहुँचे जहाँ मौजूद कार्यकर्ताओ के साथ अर्जुन गुप्ता के द्वारा स्वागत किया गया, जिसके बाद सिकरौर मे मंडल अध्यक्ष सुक्खू धरिकार ,विधानसभा संयोजक भानू गुप्ता के द्वारा स्वागत किया गया जिसके बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख मार्टीनगंज गौरव सिंह मोनू के आवास पहुँचे जहाँ जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने वहा मौजूद लोगो को सरकार की नीतियों के बारे मे बताया और संग़ठन को मजबूत करने के लिए लोगो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कर्यकर्ताओ के मान सम्मान के लिए सदैव संघर्ष किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर मजबूत किया जायेगा साथ ही कार्यकर्ताओ के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। मुख्य रूप से दीदारगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मार्टिनगंज मंडल प्रभारी अशोक सिंह ,भानु गुप्ता ,जिला मंत्री रामस्वरात राजभर ,जिला मीडिया प्रभारी पंकज राय ,युवा मोर्चा महामंत्री अंकुर राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह मोनू ,विनीत जयसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष, वर्तमान मंडल अध्यक्ष विकास राय , एवं दीदारगंज विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment