.

.
.

आजमगढ़: सफल चंद्रयान मिशन से जोश में आए लोगों ने मनाया उत्सव




कहीं बजे ढोल तो कहीं बंटी मिठाई, स्कूलों में प्रोजेक्टर से हुआ सीधा प्रसारण

आजमगढ़: भारत ने इतिहास रच दिया है तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान 3 बुधवार को शाम 6:04 पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया। देश को मिली इस ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल है। शाम से ही
चंद्रयान 3 की लैंडिंग की सफलता के लिए आजमगढ़ में भी लोग न्यूज़ चैनलों पर नजर बनाए रखें। स्कूल और कॉलेज में भी बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। जैसे ही चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारे गूंज उठे। शहर के कई इलाकों में पटाखे छोड़ खुशियां मनाई गई वही। कई संगठनों ने तिरंगा ले कर गौरव प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में भाजपा आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह और जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जश्न मनाया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ने सफलता का श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। वहीं शहर के पुरानी कोतवाली मुहल्ले में जोरदार उत्सव मनाया गया। चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक लैंड होने के खुशी में पुरानी कोतवाली पर तिरंगा लहराया गया । मिष्ठान वितरण करने में सिरनाथ सेठ, गौतम सेठ, साधु सेठ, सुरेंद्र चौरसिया, नूर आलम, रमेश शर्मा, उज्जवल सेठ, बजरंगी गुप्ता और बहुत से लोग उपस्थित रहे ।
चंद्रयान थ्री की सफल लैंडिंग को बच्चों को दिखाने के लिए विद्यालय भी पूरी तरह तैयार थे। कई स्कूलों में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में भी चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण किया गया। विद्यालय के बच्चों को चंद्रयान-3 को चांद पर लैंड करता हुआ प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया । चंद्रयान-3 चांद पर खोजबीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा तैयार किया गया तीसरा चंद्र मिशन है । विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल एवं प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए श्रेष्ठतम उपलब्धि है। इसमें चंद्रयान-2 के समान एक लैंडर और एक रोवर है लेकिन इसमें आर्बिटल नहीं है । बताया की 14 जुलाई 2023 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 को भेजा गया था। 163 किलोमीटर प्रति घंटा की दूरी तय करते हुए यह रॉकेट आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर पहुंच गया ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment