कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर बाजार के पास हुई दुर्घटना
आजमगढ़ : जिले के देऊरपुर बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव निवासी रूपेश सिंह (32) रविवार रात अपने मित्रों के साथ भोजन करने लोहरा टोल प्लाजा के पास स्थित ढ़ाबे पर गया था। वहां भोजन करने के बाद वह किसी काम से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर बाजार के लिए बाइक से निकल पड़ा। काम निपटा कर वह घर वापस आने के लिए चला ही था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। रूपेश एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। रूपेश के पिता सऊदी रहते हैं। घर पर एक भाई, पत्नी व बच्चे के साथ वह रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment