.

.
.

आजमगढ़: पति की पिटाई से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत


बरहद सीएचसी में हो रहा था उपचार ,पुलिस कर रही थी जांच

आजमगढ़: पति की पिटाई से घायल महिला की उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। पांच दिन पूर्व पति ने उसे पीटकर घायल कर दिया था। जानकारी होने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए थे। बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव निवासी कविता (30) पुत्री लालबहादुर की शादी सात साल पूर्व बउआपार निवासी गुड्डू राम के साथ हुई थी। पति शहर के सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर में किराए का कमरा लेकर रहता है। वह मजदूरी करता है। कविता भी उसके साथ रहती थी। पांच अगस्त को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पति ने कविता को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चोट लगने के कारण वह चलने फिरने में असमर्थ हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और कविता को लेकर घर चले गए। बरहद सीएचसी में उसका उपचार चल रहा था। पीड़िता ने बरदह थाना में छह अगस्त को पति के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। बुधवार को उपचार के दौरान कविता ने दम तोड़ दिया। उसका डेढ़ साल का एक बेटा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment