.

.
.

आजमगढ़: पूर्व सैनिक शिवदेव उपाध्याय के निधन पर शोक व्याप्त


राज्यपाल मेघालय समेत विभिन्न सभ्रांत लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया

प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष व सभासद आनंद देव उपाध्याय ' नंदू' के बड़े भाई थे स्व० शिवदेव 

आजमगढ़: शहर के मुहल्ला सदावर्ती, चौक के निवासी सभासद आनन्द देव उपाध्याय "नन्दू" के बड़े 84 वर्षीय बड़े भाई श्री शिवदेव उपाध्याय पुत्र स्व. राधापति उपाध्याय का निधन 17 अगस्त 2023 को हो गया। खबर मिलते ही शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया।
स्व. शिवदेव उपाध्याय सिग्नलकोर आर्मी जबलपुर के सैनिक थे। 1962 चीन युद्ध में सिक्किम बार्डर पर तैनात थे। इनका जन्म 1939 को हुआ था। अस्वस्थता के कारण इनकी मृत्यु दिनांक 17 अगस्त 2023 को गयी। अवकाश प्राप्त करने के बाद स्व० उपाध्याय ने पेंशन के अलावा कोई अन्य विभागीय लाभ नहीं लिया था। इनके निधन पर महामहिम राज्यपाल मेघालय फागू चौहान ने भी शोक व्यक्त किया।
आनन्द देव उपाध्याय "नन्दू वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के सभासद भी है। स्व० उपाध्याय वर्तमान में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव सुरेश चन्द्र उपाध्याय के चाचा रहे है। उपाध्याय जी के निधन पर जिले के गणमान्य व्यक्ति दुर्गा प्रसाद यादव (विधायक), ब्लाक प्रमुख बलवन्त यादव, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष सरफराज आलम उर्फ मन्सूर, आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम बहादुर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा० भक्तवत्सल, सभासद महेन्द्र यादव, मनोज यादव, विशाल श्रीवास्तव, पुनीत राय, तारिक फैजल, शाहजाद कुरैशी, रईश अहमद, संजय सिंह, संजय राय, तेज सिंह, भानू सिंह, गोपाल सिन्हा, निर्भय प्रताप सिंह 'बब्बू' ,नवीन श्रीवास्तव, विजय सेठ आदि ने परिवार को सात्वना देते हुए शोक व्यक्त किया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment