.

.
.

आजमगढ़: कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं ने बकाया भुगतान की मांग पर प्रदर्शन किया



ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री सेवा कल्याण समिति के बैनर तले किया मार्ग जाम

आजमगढ़: सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने अपने मानदेय की मांगों पर जम कर प्रदर्शन करने के साथ कलेक्ट्रेट के सामने की सड़क जाम कर दिया। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन को कलेक्ट्रेट के सामने से जाने आने नहीं दिया गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार को भी घेर कर आशा कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जब तक उनकी समस्या का समाधान प्रशासन के स्तर से नहीं निकल पाता है w और खुद आकर यहां उनकी बातों को डीएम नहीं सुनते तब तक वह यहां पर ही जमी रहेंगी इसके लिए भले ही रात हो जाए। कई घंटों तक स्थिति यथावत बनी हुई थी। मामले में समिति की जिला अध्यक्ष संध्या सिंह ने बताया कि 2021, 2022 और 2023 में कई महीनों का मानदेय बिना कारण बताए रोका गया है। कुछ कार्यकर्ताओं का भुगतान हुआ है तो कुछ का नहीं हुआ है। कई ब्लाकों में इसी प्रकार की स्थिति है। 2022 में कई आशा
कार्यकर्ताओं का भुगतान नहीं हुआ। जिससे बीमार होने पर दवा के अभाव मृत्यु तक हो गई। उनका परिवार आज किस स्थिति से गुजर रहा है यह बताना बहुत मुश्किल है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का भी भुगतान बाकी है। वही एसीएफ कार्यशाला में कार्यकर्ता भाग ली थी उसका भी बाकी है। इसके अलावा फाइलेरिया अभियान में भी मेहनत की थी उसका भी बकाया है। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की लापरवाही के चलते आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं मिल पा रहा है। सीएम से भी इसकी शिकायत की गई थी लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला है। आज डीएम को यहां के अधिकारियों की मनमानी के बारे में वह बताएंगी और इसका समाधान निकलना चाहिए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment