.

.
.

आजमगढ़: शिवपाल पर बरसे सुभाषपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर


शिवपाल इतने भारी नेता कि सपा के सिंबल से लड़ना पड़ा था चुनाव - ओपी राजभर

भाजपा के राज में दलितों का हो रहा अपमान, ज्यूडीशियल कस्टडी में हो रही हत्या- राजभर

आजमगढ़: जिले के दौरे पर आए सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने संगठन की समीक्षा की। ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि पूर्वांचल के 28 जिलों की समीक्षा की जा रही है। इसके तहत आजमगढ़ को दो भागों में बांटा गया है। इस समीक्षा के तहत जहां-जहां संगठन कमजोर है उसे मजबूत किया जाएगा। जिससे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को इसका फायदा मिल सके।
सुभाषपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल सिंह यादव द्वारा उनके ऊपर की गई टिप्पणी की राजभर छोटे नेता हैं का जवाब देते हुए शिवपाल पर तंज कसते हुए कहा कि शिवपाल यादव भारी नेता हैं। सपा से दु:खी होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाए। इतने ताकतवर थे कि सपा के सिंबल से चुनाव लड़ना पड़ा और बाद में पूरी पार्टी के साथ विलय करना पड़ा। अभी आप लोगों ने देखा होगा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन समारोह पर लगे पोस्टर से शिवपाल यादव की तस्वीर गायब थी। ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद छह-छह एमएलए लेकर लखनऊ में हैं। हम लोग छह गोली वाले बाबा हैं।
सात अक्टूबर को तय होगी गठबंधन की दिशा
भाजपा से निकटता के सवाल पर सुभाषपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि अभी किसी भी दल और नेता से गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई है। न सरकार में जाने का विचार किया गया है। सात अक्बूबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली के बाद इसकी घोषणा की जाएगी। इसी तीन महीने बात कर तय कर लेंगे जिसके बाद उसकी घोषणा करेंगे।
विपक्ष एकजुट हुआ तो आएंगे आश्चर्यजनक परिणाम
वर्ष 2024 लोकसभा को लेकर विपक्ष की एकजुटता पर सुभाषपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि यदि विपक्ष एकजुट होता है और उसमें राजभर को शामिल किया जाता है तो उत्तर प्रदेश में आश्चर्यजनक परिणाम सामने आएंगे। जब तक विपक्ष लामबंद न हो यूपी की 32 लोकसभा सीटों पर हम लोग काम करते हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पालिका नगर पंचायत का रिजल्ट आया है। 37 प्रतिशत भाजपा पाई, 63 प्रतिशत मत अकेले विपक्ष पाया था।
मध्य प्रदेश में दलित के ऊपर पेशाब करने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के राज में दलितों का अपमान हो रहा है। जो अपमान हुआ है मुख्यमंत्री चाहे जो कर लें वह वापस नहीं होगा। आज अदालतों में हत्या हो रही है। देश का सबसे बड़ा स्तंभ जज अपनी जान बचाने को भाग रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस पर अंकुश लगना चाहिए। वहीं प्रदेश में भीषण बिजली कटौती के सवाल पर सुभाषपा अध्यक्ष का कहना है कि जब गर्मी चरम पर होती है तो बिजली का संकट पैदा होता है। यह कोई नई बात नहीं है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment