.

.
.

आजमगढ़ :चेयरमैन के भतीजे सहित 28 लोगों पर केस दर्ज


निजामाबाद में शनिवार रात हुई थी मारपीट व पथराव की घटना

06 आरोपित गिरफ्तार, तनाव के चलते भारी फोर्स है तैनात

आजमगढ़: निजामाबाद स्थानीय कस्बे में शनिवार की रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद रविवार को तनाव की स्थिति रही। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर आठ नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। निजामाबाद चेयरमैन के भतीजे के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। विवादित स्थल सहित अन्य स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात है।
निजामाबाद कस्बे में शनिवार की रात अमित सोनकर, संतोष सोनकर, शुभम सोनकर व जोगेश सोनकर रात करीब नौ बजे मंडी से घर लौट रहे थे। थाना मोड़ पर पहुंचने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। महेश सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष अलाउद्दीन के भतीजे अशरफ, साकिब, वाजिद, गालिब, शहबाज, आशिश, शेरू व फैशल तथा 20 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट की है। कस्बे के थाना मोड़, दरबारे जेहरा इमाम बारगाह, हरिऔध प्रतिमा के समीप भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उधर, मारपीट व पथराव में घायल अमित सोनकर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य तीन घायल संतोष, शुभम व योगेश का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल चार नामजद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानंद यादव ने बताया कि घटना में शामिल अभियुक्त साकिब व सूरज यादव निवासी तिग्गीपुर, शाहआलम उर्फ शहबाज खान निवासी सिपाह, शेरू उर्फ शेर अली, अफजाल अहमद व जीशान निवासी तेलीपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, ईंट व पंच बरामद किया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment