.

.
.

आज़मगढ़ में दो दिवसीय रामायण कान्क्लेव की हुई भव्य शुरुआत




राम कथा से राम बनें न बनें रावण कभी नहीं बनेंगे- आचार्य शांतनु

रामायण से सम्बंधित संवाद,कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

आज़मगढ़: पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश तथा जिला प्रशासन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या शोध संस्थान द्वारा आजमगढ़ जनपद में रामायण कान्क्लेव का आयोजन हुआ।
हरिऔध कला केंद्र में कॉन्क्लेव का उद्घाटन रामायण सर्किट नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री राम अवतार शर्मा, विशिष्ट अतिथि गांगेय हंस,डॉ लवकुश द्विवेदी, डॉ दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। विशिष्ट अतिथि गांगेय हंस ने अपने उद्बोधन में कहा कि कलयुग में घर- घर रावण है इसलिए हर घर राम चाहिए।
संवाद सत्र में विशिष्ट अतिथि प्रख्यात कथा वाचक आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि राम के बिना मानव का जीवन अधुरा है। राम कथा होने से राम बने या न बने रावण नहीं बनेंगें. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के हिसाब से रामायण को मत बदलिए बल्कि नई पीढ़ी को रामायण के अनुरूप बनाइये। अयोध्या शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ लवकुश द्विवेदी ने रामायण कान्क्लेव की रुपरेखा प्रस्तुत की।
रामायण कान्क्लेव में रामायण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया. प्रख्यात आल्हा सम्राट फौजदार सिंह की लंका दहन की वीर रस की प्रस्तुति ने जोश भर दिया। गणेश वंदना किंग डांस अकादमी की टीम द्वरा प्रस्तुत की गई। राम स्तुति कत्थक के द्वारा प्रत्यक्षा तिवारी ने की। शबरी के राम को धोबिया नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर मुन्ना लाल कि टीम ने खूब तालियाँ बटोरी.। डीएवी की एनसीसी की टीम एवं श्रीमन एवं गौरांग द्वारा द्वारा लव कुश प्रकरण पर प्रस्तुति दी गई।
पारंपरिक परिधानों की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें रामायण के पात्रों का रूप धारण किये प्रतिभागियों ने मनमोह लिया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक लोक दायित्व के पवन कुमार सिंह ने एवं संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन डॉ डीपी तिवारी ने किया। डॉ संतोष सिंह की टीम द्वारा निर्मित झाकियां देख रामायण की घटनाओं की सजीवता देखने को मिली।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष सरफराज आलम, डॉ मनोज मिश्र, सुभाष चन्द्र सिंह, डॉ पंकज सिंह, डॉ डीपी तिवारी, कमलाकांत सिंह, अशोक अग्रवाल, डॉ मनीषा मिश्रा, डॉ भावना मिश्र, डॉ त्रिपुरारी सिंह, विवेक कुमार मनोज कुमार सिंह, चन्दन सिंह, अरविन्द, विनोद, शशि प्रकाश, जय, दीक्षा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रंगोली, मेहंदी, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 22 जून 2023 को बजे निबंध, चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हरिऔध कला केंद्र में हुआ. प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment