.

.
.

आजमगढ़: अब दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा शुरू हुई


रहेगा कम स्टॉपेज, किराया अन्य बसों से 10 फीसदी अधिक होगा

आजमगढ़: अब जिले से प्रदेश ही नहीं देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी परिवहन निगम ने अपनी राजधानी एक्सप्रेस सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए निगम को शनिवार की रात दो बसें मिल गई हैं। इनका संचालन मंगलवार से आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली के लिए किया गया। किराया अन्य बसों से 10 फीसदी अधिक होगा। मंगलवार को सुबह 10 बजे से स्थानीय डिपो से हरी झंडी दिखाकर बस रवाना की गई। बस भंवरनाथ, अतरौलिया, अकबरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एवं यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए करीब 12 घंटे का सफर पूूरा कर आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस आनंद विहार से दिन में 11 बजे आजमगढ़ के लिए रवाना होगी। नई बसों के मिलने से लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलगी। दो बसों के होने से प्रतिदिन यात्रियों को एक बस की सेवा मिलेगी। आजमगढ़ डिपो के एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि परिवहन निगम को दो रोडवेज बसें मिली हैं। बसें सुबह दस से 10.30 बजे के बीच आजमगढ़ रोडवेज से और करीब 11 से 11.30 बजे तक दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से रवाना होंगी। इनके स्टॉपेज ज्यादा नहीं हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment