.

.

.

.
.

आजमगढ़: जिले भर में उत्साह से मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व




ईदगाहों और जामा मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिल दी मुबारकबाद

पुलिस और प्रशासन के अफसर भी लगातार चक्रमण करते रहे

आजमगढ़: ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। अलग-अलग समय पर लोगों ने ईदगाहों और जामा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की। इसके बाद देश की खुशहाली, तरक्की, अमन व भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाहों के बाहर मेला लगा हुआ था, जहां बच्चों ने जमकर खरीदारी की। जिले के बदरका ईदगाह, जामा मस्जिद जामेतुर्रशाद, दलालघाट सिविल लाइंस समेत ग्रामीण अंचल के मुबारकपुर, सरायमीर, संजरपुर, बिलरियागंज, जीयनपुर आदि जगहों पर गुरुवार सुबह साफ-सुथरे और नए कपड़ों में लोग ईदगाहों व मस्जिदों की ओर जाते दिखे। निर्धारित समय पर ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। शहर के बदरका ईदगाह में इमाम इंतेखाब आजमी ने लोगों ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि कुर्बानी केवल जानवरों की नहीं, बल्कि बुरी चीजों की भी देनी चाहिए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई की। इस दौरान सुरक्षा को लेकर मस्जिदों व ईदगाहों के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी लगातार चक्रमण करते रहे। बकरीद के त्योहार पर पूरे दिन खाने खिलाने का दौर चलता रहा। घरों में औरतों ने मेहमाननवाज़ी को यादगार बनाने के लिए सभी तरह की तैयारियां की थीं। मीठी सेवई के साथ लजीज व्यंजन तैयार किए गए थे। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर लजीज व्यंजनों का लु ऐप पर पढ़ें उठाया। त्योहार को लेकर बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। वे एक- दूसरे के गले मिलकर बधाई देते देखे गए। ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, वहीं डीएम विशाल भारद्वाज एसपी अनुराग आर्य, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र भी शहर में चक्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे। शहर के पहाड़पुर, तकिया, फूलपुर आदि जगहों पर अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का जाय लिया। नमाज के बाद उन्होंने लोगों को टेट की मतारकबाद दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment