अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंच कर गृह मंत्री व मुख्यमंत्री को सुनें - सहजानंद राय
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने शुक्रवार को होने वाले भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम व जनसभा के कार्यक्रम स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया और जल्द से जल्द तैयारी पूरा करने का पार्टी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने लोगो से अपील किया कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंच कर जनसभा को सफल बनाने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय,भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह,सांसद दिनेश लाल यादव,जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा लालगंज नीरज तिवारी,अजय यादव,चंद्रहास राय,सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment