.

.

.

.
.

आजमगढ़: अध्यक्ष के 26 व सदस्य के 68 प्रत्याशियों ने वापस लिया पर्चा

नगर पालिका आजमगढ़ से पर्चा वापस लेती पूर्व अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल

16 निकायों मेें अध्यक्ष पद पर 170 व वार्ड सदस्य पद पर 1156 प्रत्याशी डटे

नगर पालिका आजमगढ़ में अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 14 प्रत्याशी

आजमगढ़: जिले के तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में गुरुवार को नाम वापसी के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। सभी 16 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के 26 और सदस्य पद के 68 सहित कुल 94 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर 170 और वार्ड सदस्य पद पर 1156 सहित कुल 1326 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक 14 और नव गठित नगर पंचायत मार्टीनगंज में 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। जबकि सबसे कम नगर पंचायत मेंहनगर में अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों बीच मुकाबला होगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment