.

.

.

.
.

आजमगढ़: अंतिम दिन 254 पदों पर 451 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा



अब तक अध्यक्ष पद पर 205 व वार्ड सदस्य पद पर 1508 पर्चे हुए दाखिल

25 अप्रैल को सुबह से तहसील पर नामांकन पत्रों की होगी जांच

आजमगढ़: जिले की तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और 238 वार्ड सदस्य पद पर 11 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को तहसील मुख्यालयों पर अध्यक्ष पद पर 77 और वार्ड सदस्य पद पर 374 सहित कुल 451 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। 17 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान अब तक अध्यक्ष पद पर कुल 205 और वार्ड सदस्य पद पर 1508 सहित कुल 1713 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोंकी। हालांकि, कितने प्रत्याशियों का पर्चा वैध रहा, इसका फैसला 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच में स्पष्ट हो जाएगा। पहले दिन से लेकर अब तक अध्यक्ष पद के लिए 402 और वार्ड सदस्य पद पर 1478 सहित कुल 1880 नामांकन पत्र बिके थे लेकिन 1713 ही दाखिल हुए। इस दौरान नामांकन स्थल पर सुबह से ही गहमागहमी रही। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अंतिम दिन नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में अध्यक्ष पद पर चार व वार्ड सदस्य पद पर 55, मुबारकपुर में अध्यक्ष पद पर दो व वार्ड सदस्य पद पर 44 और बिलरियागंज में अध्यक्ष पद पर दो और वार्ड सदस्य पद पर 41 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि नगर पंचायत अतरौलिया में अध्यक्ष पद पर चार और वार्ड सदस्य पद पर 16, बूढ़नपुर में अध्यक्ष पद पर छह और वार्ड सदस्य पद पर 16,महराजगंज में अध्यक्ष पद पर चार और वार्ड सदस्य पद पर 11, जीयनपुर में अध्यक्ष पद पर आठ और वार्ड सदस्य पद पर 23, अजमतगढ़ में अध्यक्ष पद पर छह और वार्ड सदस्य पद पर 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि नगर पंचायत निजामाबाद में अध्यक्ष पद पर दो और वार्ड सदस्य पद पर 15, सरायमीर में अध्यक्ष पद पर एक और वार्ड सदस्य पद पर 14, फूलपुर में अध्यक्ष पद पर छह और वार्ड सदस्य पद पर 14, माहुल में अध्यक्ष पद पर सात और वार्ड सदस्य पद पर नौ, कटघर लालगंज में अध्यक्ष पद पर चार और वार्ड सदस्य पद पर 26, मेंहनगर में अध्यक्ष पद पर दो और वार्ड सदस्य पद पर 13, जहानागंज बाजार में अध्यक्ष पद पर छह और वार्ड सदस्य पद पर 28 और मार्टीनगंज में अध्यक्ष पद पर 13 और वार्ड सदस्य पद पर 32 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोंकी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment