.

.

.

.
.

आजमगढ़ : मुठभेड़ में प्रतिबंधित पशु काटने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार


अवैध तमंचा कारतूस, उपकरण व बोलेरो सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद

आजमगढ़: गंभीरपुर थाना पुलिस द्वारा आज मुठभेड़ के दौरान गोकशी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, प्रतिबंधित पशु काटने के उपकरण व प्रतिबंधित मांस लदी एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों का न्यायालय चालान कर दिया है।
आज शुक्रवार की सुबह करीब 4.45 बजे थानाध्यक्ष गम्भीरपर विजय प्रकाश मौर्य अपने हमराहियों के साथ ग्राम मगरांवा कब्रिस्तान के पास पहुंचकर देखा कि कुछ लोग पशु वध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस बल जब उन्हें पकडने के लिए आगे बढ़ी तो एक अभियुक्त द्वारा पुलिस बल पर फायर झोंक दिया गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कब्रिस्तान के आगे सिवान में भाग रहे 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ताबिस पुत्र सालिम उम्र 21 वर्ष, इश्तेयाक पुत्र तैयब उम्र करीब 40 वर्ष, अबु फैज पुत्र मो. युसुफ उम्र 32 वर्ष, अरमान पुत्र अल्ताफ अद उम्र 24 वर्ष निवासी मगराँवा इस्लामपुरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1 कुन्तल 35 किलो प्रतिबंधित मांस, अवैध तमंचा व कारतूस तथा मवेशी को काटने के उपकरण एक चापड़ लोहे का, दो चाकू व एक लकड़ी का ठीहा बरामद हुआ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment