एमएलसी सुभाष यदुवंश की उपस्थिति में सावित्री बाईफूले राजकीय पालिटेक्निक में हुआ आयोजन
आजमगढ़ 25 मार्च-- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 632 जोड़ो का रजिस्ट्रेशन कराया गया था, जिसके सापेक्ष आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन सावित्री बाईफूले राजकीय पालिटेक्निक, आजमगढ़ परिसर में 567 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज एवं 02 अल्पसंख्यक जोड़ो का मुस्लिम रीति रिवाज से, अर्थात कुल 569 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश विधान सभा परिषद सदस्य, उ0प्र0 सरकार, बन्दना सिंह पूर्व विधायक,ध्रुव सिंह जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता , जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, आजमगढ़ एवं अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment