.

.

.

.
.

आजमगढ़: 13 वर्ष बाद भाजपा में जिले को मिला क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद


सहजानंद राय के जरिए पार्टी का कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश, संगठन को जमीन पर मिलेगी मजबूती

आजमगढ़ : संगठन में महत्वपूर्ण माने जाने वाले क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर मनोनयन के जरिए भाजपा ने अबकी कार्यकर्ताओं को साधा है। विद्यार्थी परिषद के से राजनीति मेंं आए सहजानंद कार्यकर्ताओं में विशेष पैठ रखते हैं। करीब 13 वर्ष बाद ही सही, लेकिन यह मनोनयन आजमगढ़ में भी संगठन को खाद पानी देगा। दरअसल, प्रांतीय क्षेत्र गोरखपुर होने के कारण मुख्यमंत्री तक यहां की जरूरतें सीधी पहुंच पाएंगी। अब मुख्यमंत्री योगी पहले से ही यहां के विकास को लेकर गंभीर रहे हैं, इसलिए अब लोगों की उम्मीदें और प्रबल हुई हैं। इसके पूर्व वर्ष 2008 में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह को मिली थी जिले की कमान तब पार्टी के हाथ में सत्ता नही थी। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ में सभी 10 सीटों पर सपा के विधायक चुने गए। पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ के सांसद रहे अखिलेश यादव कुर्सी छोड़ प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो लिए। संसदीय उपचुनाव हुआ तो मुख्यमंत्री और संगठन की निगरानी में आजमगढ़ संसदीय सीट पर कमल खिला। उस समय क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे धर्मेंद्र सिंह (अब एमएलसी) कैंपेन किए रहे। कार्यकर्ताओं की सुन रहे थे, लेकिन उसके बाद स्थितियां विपरीत हुईं। अब जबकि निकाय चुनाव फिर वर्ष 2024 में संसदीय चुनाव होना है। भाजपा ने निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पूरब पट्टी निवासी सहजानंद को क्षेत्रीय अध्यक्ष बना संगठन को मजबूती दी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से 1991 में राजनीति में आए सहजानंद में कार्यकर्ता खुद को देखते हैं। साधारण कार्यकर्ता के रूप मेें 1995 से 2001 तक बुंदेलखंड के बांदा में अभाविप के पूर्ण कालिक विभाग संगठन मंत्री बने तो नेतृत्व को इनका काम भा गया। 2002 से 2007 तक दो बार भाजयुमो जिलाध्यक्ष, 2007 से 2012 तक दो बार जिला महामंत्री, 2012 से 2013 तक भाजपा के जिला संयोजक/कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, 2013 से 2016 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे तो कार्यकर्ताओं के कारण। इसका असर रहा कि जिलाध्यक्ष रहते भाजपा लालगंज लोकसभा चुनाव के बाद नगर पालिका चुनाव में भी परचम लहराई थी। 15 मई 2018 से अब तक दो कार्यकाल क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में दायित्व का निर्वहन किए। लालगंज लोकसभा के प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय कहते हैं, मेरे महामंत्री रहे सहजानंद के मनोनयन से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। बीते विधानसभा चुनाव में ज्यादती पर कलेक्टर तक से भिड़ गए थे। कार्यकर्ताओं को उनसे बल मिला था।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment