.

.

.

.
.

आजमगढ़: महिला समेत दो के फंदे पर लटके मिले शव


एक की दोनों आंख गायब और गाल पर जख्म के निशान भी

जहानागंज और रौनापार थाना क्षेत्र में मिले शव

आजमगढ़: जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को महिला समेत दो लोगों के शव फंदे पर लटके मिले। इनमें से एक की दोनों आंख गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी पूजा (28) पत्नी जवाहिर राम ने बुधवार सुबह घर में ही फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पूजा की मां अतरवारी पत्नी वासु राम निवासी सिसवा थाना मेंहनगर ने हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कमरे में बंद कर मार डालने का आरोप लगाया। जहानागंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा एक पुत्र की मां थी। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के पक्खोपुर गांव निवासी संदीप यादव (26) पुत्र विनोद यादव बुधवार सुबह अपने ही घर संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। दोनों आंख गायब थीं तो वहीं गाल पर भी काटने का निशान था।
सूचना पर पुलिस के साथ ही संदीप के ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ससुराल वालों पर तो ससुराल वालों ने परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। दोनों प्रकरण में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment