.

.

.

.
.

आजमगढ़: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत,हत्या का आरोप


आरोप, बीती रात में उसका पति के साथ विवाद हुआ था,पुलिस ने शव पीएम को भेजा

आजमगढ़ : जनपद में एक और विवाहिता की जान जानें का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताया जा रहा है। आरोप है की दहेज व पारिवारिक विवाद में उसे काल कवलित होना पड़ा। महाराजगंज थाना क्षेत्र में देवारा हरखपुरा स्थित ससुराल में 23 वर्षीया साधना पत्नी बृजेश की मौत हो गई। गले में चोट का निशान देख मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। साधना का मायका आराजी बगहवा रुदलापुर जजमनजोत में है। बताया जा रहा है कि साधना दिन में करीब 11:45 बजे अपने मायके में मोबाइल से बात भी की और माता-पिता से बात करनी चाह रही थी लेकिन बात नहीं हो पाई केवल बहन से कुछ बात कर पाई थी। इसके बाद उसके ससुराल के ही आस-पड़ोस से सूचना मिली कि 1:00 बजे के आसपास साधना की मौत हो गई है और उसके शव को ससुराल वाले घर के बाहर पराली पर रखे हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और उसके बाद मौके पर पहुंचे। आरोप है की बीती रात में भी उसका पति के साथ विवाद हुआ था और कहा जा रहा है कि दिन में भी पति के साथ विवाद हुआ था। साधना का विवाह 10 जुलाई 2020 को हुआ था। पहले एक बच्चा पेट में मरा था और एक बच्चा पैदा होने के बाद मर गया था। दहेज को लेकर काफी पहले से प्रताड़ना मिलती रही थी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment