.

.

.

.
.

आजमगढ़: प्रसव से पहले महिला की मौत हुआ हंगामा,केस दर्ज


सरायमीर का मामला, आरोप : डॉक्टर ने इलाज के नाम पर शव को शहर में छोड़ा

आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मां और बच्चे की मौत हो गई। परिवार के लोग अस्पताल पर हंगामा न करें, इसलिए डॉक्टर उन्हें शहर में दिखाने की बात कहकर साथ लाया। इसके बाद दोनों शव वाहन में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस डॉक्टर की तलाश में जुटी है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के लेड़ुवा निवासी रामविचार मौर्य की पत्नी सुशीला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। परिवार के लोगों ने सोमवार को उसे संजरपुर बाजार स्थित अंसारी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सक ने नार्मल डिलीवरी कराने की बात कही गई। इसके बाद उसने शाम को आपरेशन करने को कहा। परिवार के लोगों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर की बात मान ली और आपरेशन को तैयार हो गए। डॉक्टर ने देरी कर दी और सही उपचार भी नहीं किया। परिणाम रहा कि जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। इसके बारे में उसने परिवार को जानकारी भी नहीं दी। आरोप है की डॉक्टर ने परिवार के लोगों को नहीं बताया कि महिला और बच्चे की मौत हो गई। उसने कहा हालत गंभीर है। शहर ले जाना होगा। इसके बाद अपने ही वाहन से दोनों को लेकर जिला मुख्यालय के लिए चल दिया। परिवार के लोग भी उसके पीछे शहर आ गए। परिवार के लोगों का आरोप है कि डॉक्टर दोनों को लेकर शहर के दलालघाट क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल के पास आकर रुक गया। इसके बाद वह दोनों शव वाहन में छोड़कर भाग गया। जब उन्होंने वाहन में जाकर देखा तो जच्चा-बच्चा की लाश पड़ी थी। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला के पति रामविचार ने इसकी शिकायत सरायमीर थाने में की। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment