.

.

.

.
.

आजमगढ़: एमएलसी चुनाव को कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा: सुभाष यदुवंश


भाजपा के प्रदेश मंत्री ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भरा जोश

आजमगढ़: भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के संबंध में आजमगढ़ व लालगंज की संयुक्त मंडल संयोजक और सह संयोजकों की बैठक हुई।
पार्टी के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है। बूथों पर सशक्त तैयारी है। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे मनोयोग से चुनाव में लग जाएं। अगले पांच दिनों में विधानसभा स्तर पर मतदान सम्मेलन करना है। प्रदेश मंत्री ने कहाकि पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह पिछले छह वर्षों से लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण करवाने का काम करते रहे हैं। इसलिए जन-जन में लोकप्रिय है। दावा किया कि जनसहयोग व कार्यकर्ताओं की मेहनत से पुनः चुनाव में प्रचंड मत से विजय प्राप्त होगी। संचालन माहेश्वरी कांत पांडेय ने किया। कार्यक्रम संयोजक ध्रुव सिंह व ऋषि कांत राय, अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू, डा. अशोक सिंह, अरविंद जायसवाल, विनोद राय, श्याम नारायण सिंह, प्रेम प्रकाश राय,श्रीकृष्ण पाल, माला द्विवेदी, लक्ष्मण मौर्य, संतोष सिंह टीपू, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज यादव, राकेश सिंह, तीजाराम, हेमेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह मुन्ना,संजय राम, पंकज सिंह कौशिक, चंदू सरोज, विनोद उपाध्याय, रामकरण राय,नन्हकू राम सरोज, बृजेश यादव,दुर्ग विजय यादव,अनीश चतुर्वेदी थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment