.

.

.

.
.

आजमगढ़: रन इंडिया मैराथन दौड़ में लाल बहादुर रहे सबसे आगे




स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित किया रन इंडिया मैराथन दौड़

आजमगढ़:स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रन इंडिया रन मैराथन दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम युवा मोर्चा नेता ऋतिक जायसवाल और किशन सिंह ने चर्च चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इसके बाद करतालपुर में मैराथन दौड़ को सामूहिक रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष, डॉ मनीष त्रिपाठी, राणा सिंह , रितिक जयसवाल, निखिल राय जिलाध्यक्ष भाजयुमो व किशन सिंह महामंत्री युवा मोर्चा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ करतारपुर से शुरू होकर पहाड़पुर पुलिस चौकी पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाले लाल बहादुर राजभर को वेदांता ग्रुप की तरफ से साइकिल व नगद पुरस्कार शेष सम्मानित किया गया । दूसरे स्थान पर सिंहासन मौर्य एलसीडी टीवी पाकर और तीसरे स्थान आए पर आनंद गॉड ब्लोअर पुरस्कार स्वरूप पाकर आनंदित हुए। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति पुनीत यादव, वेदांता ग्रुप के डायरेक्टर रितिक जायसवाल, डॉक्टर मनीष त्रिपाठी, डॉक्टर राणा सिम जिलाध्यक्ष निखिल राय ,क्षेत्रीय मंत्री चंद्रपाल सिंह किशन सिंह ,विवेक सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह ,सुशील जायसवाल ,अश्विनी मिश्रा ,गौतम राय ,वेदांगी राय, मनीष सिंह ,कृष्णा जायसवाल ,शिवम सिंह , बृजेश,नितीश, विनायक ,मनीष राय सौर्य सिंह,सैलेश, अरविन्द राय आदि सम्मिलित हुए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment