पेट में घुसी बुलेट पार हुई, गंभीर हाल में रेफर किया गया
तेरहवीं कार्यक्रम में शरीक होकर लौट रहे थे चाचा-भतीजा
आजमगढ़ : शुक्रवार की देर रात बाइक सवारों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के पीछे युवक की छह माह पूर्व गांव की युवती से प्रेम विवाह करना मूल वजह के रूप में सामने आई है। पीड़ित परिवार ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। अहरौला पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। अहरौला के समदी गांव निवासी आलोक निषाद अपने भतीजा देवेंद्र के साथ कोयलसा की एक मिठाई दुकान पर काम करते हैं। चाचा-भतीजा वहीं एक साथ रहते भी हैं। आलोक के गांव के ही दोस्त पप्पू की दादी की शुक्रवार को तेरहवीं थी। उसमे शरीक हाेने के आलोक अपने भतीजा देवेंद्र के साथ बाइक से आए थे। दोनोंà तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर गए। वहां कुछ देर बिताने के बाद रात में नौ बजे कोयलसा जाने के लिए घर से निकले थे। उनकी बाइक अहरौला क्षेत्र अंतर्गत नरायनगंज बुढ़ऊ बाबा के स्थान से गुजर रही थी कि बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर चाचा भतीजा को रोक लिया। उनमें से एक ने आलोक पर गोली चला दी। वारदात करने के बाद तीनों बाइक से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुन इलाकाई लोग दौड़े तो आलोक को अस्पताल पहुंचाया जा सका। पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। घटना को आलोक की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, आलोक छह माह पूर्व गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment