.

.

.

.
.

आजमगढ़:मुंबई से लौटे पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट



देर रात काे भोजन बनाने से इंकार करने पर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली के चक माधव रामपुर अजमतगढ़ गांव में रविवार की रात मुंबई से लौटे पति ने मामूली विवाद पर पत्नी की कुदाल के बेंत से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
मऊ जनपद के कोपागंज निवासी चंद्रदेव राजभर की जीयनपुर कोतवाली के चक माधव रामपुर अजमतगढ़ गांव में ऊषा देवी के साथ शादी हुई थी। इसी गांव में चंद्रदेव राजभर का ननिहाल भी है। ननिहाल में ही वह अपनी मामी के घर पर परिवार के साथ रहता था। चंद्रदेव लगभग छह माह पूर्व मुंबई कमाने के लिए चला गया,जहां पर वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। रविवार की आधी रात को वह मुंबई से लौटने के बाद वह पत्नी से भोजन तैयार करने के लिए बोला। इस पर पत्नी ने खाना बनाने से इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच काफी देर तक तक नोकझोंक हुई।इस बीच पति ने कुदाल की बेंत से पत्नी के ऊपर कई वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया। मृतका के दो लड़के रोहित, राज व तीन पुत्री निर्मला, रितु व नीलू हैं। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने बताया कि डायल 112 पर एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि पति-पत्नी के विवाद में पति ने कुदाल की बेंत से मारकर पत्नी की हत्या कर दी है।हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment