सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर पक्ष फरार हो गया
आजमगढ़ : जिले के सरायमीर क्षेत्र के लेडुआवर बसालतगंज गांव में बुधवार सुबह सरकारी हैंडपंप से पानी पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष से जम कर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सरायमीर थाना क्षेत्र के लेडुआवर बसालतगंज गांव में सरकारी हैंडपंप है। बुधवार सुबह हैंडपंप से पानी पीने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने लाठी-डंडा निकाल लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष से उग्रसेन यादव (29) व अमरनाथ (58) घायल हो गए। इसके अलावा कुछ और लोगों को भी मामूली चोटें आईं। सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment