.

.

.

.
.

आजमगढ़ पंहुची भारत जोड़ों यात्रा,कांग्रेसियों ने किया स्वागत



देश में भाईचारा कायम करने को राहुल गांधी ने निकाली है यात्रा - वीरेंद्र चौधरी,अध्यक्ष पूर्वी जोन

बांटो व राज करो की बीजेपी की नीति अब देश की जनता समझ चुकी है - प्रवीण सिंह

आजमगढ़: 13 दिसंबर 2022 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्वी जोन वीरेंद्र चौधरी विधायक के नेतृत्व में कुशीनगर से चलकर आज पांचवे दिन आजमगढ़ पहुंची भारत जोड़ो यात्रा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरंभ हुयी बाबा साहब की प्रतिमा पर प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी विधायक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मणीन्द्र मिश्र सचिव मनोज कुमार गौतम एवं अहमद शमशाद तथा आजमगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भारत जोड़ो यात्रा डीएवी कालेज, काली चौरा, बड़ादेव, चौक, तकिया, पहाड़पुर, शिब्ली कालेज, ब्रम्हस्थान, भंवरनाथ, अनवरगंज , सेहदा, मिरिया, कंधरापुर होते हुए कप्तानगंज पहुंचेगी उसके बाद अंबेडकरनगर के लिये रवाना हो जायेगी। मीडिया से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्वी जोन वीरेंद्र चौधरी विधायक ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। विगत 8 वर्षों से जब से बीजेपी की सरकार बनी है पूरे देश में नफरत का माहौल है नफरत को समाप्त करने और भाईचारा कायम करने के उद्देश्य से यात्रा निकाली गयी है। जिस तरह राहुल गांधी की यात्रा में लाखों लोग प्रतिदिन जुड़ रहे हैं उससे ऐसा लग रहा है यह यात्रा अकेले राहुल गांधी की यात्रा नहीं पूरे देश की यात्रा बन गयी है। मीडिया के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा चुनाव में हार जीत लगी रहती है इस यात्रा को चुनाव से जोड़कर देखना उचित नहीं है। यात्रा के माध्यम से महंगाई बेरोजगारी आदि मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद हो रहा है। लोकतंत्र में जब विपक्ष की आवाज दबायी जाने लगे और सरकार तानाशाही पर उतारू हो जाय। मीडिया का भी साथ नहीं मिल रहा हो ऐसे में जनता के बीच जाकर अपनी बात रखना ही एकमात्र रास्ता है। यह भारत जोड़ो यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा बांटो राज करो की बीजेपी की नीति अब देश की जनता समझ चुकी है भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारा कायम हो रहा है। मंहगाई बेरोजगारी से त्रस्त जनता अब कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। जनता एकजुट हो रही है 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment