युवती की हत्या के बाद खुद भी जान देने का किया प्रयास, भर्ती
रेलवे स्टेशन पर हुई घटना,लड़की के घर आने की सूच्चना पर प्रेमी भी ट्रेन में हुआ सवार
आजमगढ़: रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम को प्रेमी ने ट्रेन से उतरने के बाद ट्रेन से आ रही अपनी प्रेमिका की की निर्दयता से गला काट कर हत्या कर दी और आत्महत्या के नियत से खुद के गले पर भी गंभीर वार कर दिया । आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां प्रेमिका को मृत घोषित किया गया जबकि प्रेमी की हालत गंभीर देख उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। धनंजय 22 वर्ष पुत्र श्री शिवचंद निवासी शाहपुर कस्बा थाना जहानागंज के भाई की शादी आजमगढ़प्रियंका 18 पुत्री कन्हई धौरहरा थाना बिलरियागंज के बहन से हुई थी इसीलिए दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। इसी में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और घर से 6 महीने पहले मुंबई भाग कर शादी कर लिए। लड़की का चाचा भी मुंबई रहता है। दोनों के परिवारों के विरोध के बाद चाचा ने प्रयास कर दोनों को अलग अलग कर दिया था। लड़की के भाई की शादी 8 दिसंबर को होनी है इसीलिए लड़की अपने चाचा के परिवार के साथ वापस आजमगढ़ ट्रेन से आ रही थी। प्रेमी को पता चला तो वह भी पीछे किसी बोगी में सवार हो गया और वह भी आजमगढ़ पहुंच गया। जैसे ही लड़की अपनी बोगी से नीचे उतरी तभी लड़का चाकू लेकर वहां पहुंच गया और आनन-फानन में लड़की पर चाकू से कई वार कर दिया। वहां मौजूद लोग सकपका गए। इसके बाद लड़के ने खुद के गले पर भी चाकू से वार कर दिया और गिर गया। लड़की के परिवार वाले लड़की को लेकर आनन फानन में भागे वही लड़का तड़पता रहा। बाद में जीआरपी उसको जिला अस्पताल ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। घायल युवक का कहना है कि वह प्रियंका के बिना नहीं रह पा रहा था दोनों ने 6 महीना पहले शादी कर ली थी मंदिर में जाकर इसके बाद भी उसके चाचा लगातार उसका विरोध कर रहे थे। फिर बाद में वह लोग तैयार हुए लेकिन फिर मुकर गए इससे वह आक्रोशित था।
Blogger Comment
Facebook Comment