आजमगढ़: जहानागंज एवं कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हत्या प्रयास के दो मामलों में वांछित और फरार चल रहे शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को उस पर घोषित 12 हजार की ईनामी राशि को बढ़ा दी है। डीआईजी द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए घोषित की गई 12 हजार की धनराशि में वृद्धि कर एसपी ने उस पर अब 20 हजार का ईनाम घोषित किया है। बताते चलें कि सिधारी थाना क्षेत्र के टेवखर ग्राम निवासी अशोक यादव उर्फ छोटू पुत्र लालधर यादव शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ जहानागंज तथा कप्तानगंज थाना में हत्या प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए बीते 16 अक्टूबर को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसकी चल -अचल संपत्ति को कुर्क किया था। इसके बाद भी वह फरार चल रहा है ऐसे में पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा अपराधी अशोक यादव उर्फ छोटू पर 12 हजार रुपए पुरस्कार घोषित कर दिया। फिर भी अपराधी को पकड़ने में जुटी पुलिस के हाथ खाली नजर आने पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने उसकी पुरस्कार राशि में वृद्धि कर उसे 20 हजार कर दिया है।
Blogger Comment
Facebook Comment