.

.

.

.
.

आजमगढ़:16 निकायों के अध्यक्ष पद के आरक्षण सूची जारी, बढ़ी सरगर्मी


जिले में तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में होने हैं चुनाव

डीएम के समक्ष अब भी सात दिनों में कर सकेंगे आपत्ति

आजमगढ़: शासन ने जिले के 16 नगर निकायों के 238 वार्डों के बाद सोमवार को अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति जारी कर दी है। हालांकि, यह अंतिम नहीं है, सात दिनों के अंदर जिला निर्वाचन कार्यालय मेें दावे-अापत्तियां दाखिल की जा सकती है।उसके निस्तारण के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इधर, आरक्षण सूची जारी होते ही राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ी नजर आईं। सभासद के साथ हो चेयरमैन बनने का स्वप्न संजोए लोग भी सक्रिय नजर आए।
निकायवार अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति....

-नगर पालिका आजमगढ़ - अन्य पिछड़ा वर्ग।

-नगर पालिका मुबारकपुर- महिला।

-नगर पालिका बिलरियागंज(उच्चीकृत)- अनुसूचित जाति।

-नगर पंचायत जहानागंज बाजार(नव सृजित)....अन्य पिछड़ा वर्ग।

-नगर पंचायत निजामाबाद- अनारक्षित।

-नगर पंचायत सरायमीर- अनारक्षित।

-नगर पंचायत फूलपुर- अनारक्षित।

-नगर पंचायत माहुल- महिला।

नगर पंचायत अजमतगढ़(विस्तारित)- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला।

-नगर पंचायत जीयनपुर- अन्य पिछड़ा वर्ग।

-नगर पंचायत महराजगंज (विस्तारित)- अनारक्षित।

-नगर पंचायत मेंहनगर- अनुसूचित जाति।

-नगर पंचायत कटघर लालगंज (विस्तारित)- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला।

-नगर पंचायत बूढ़नपुर (नवसृजित)- अनुसूचित जाति।

-नगर पंचायत अतरौलिया- महिला।

-नगर पंचायत मार्टीनगंज (नवसृजित)- महिला।

‘‘वार्ड और अब अध्यक्ष पद के आरक्षण की अनु सूची जारी की गई है। एक सप्ताह के अंदर दावे-आपत्तियां ली जाएगी। जिसके निस्तारण के बाद शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
-आजाद भगत सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment