.

.

.

.
.

आजमगढ़: चित्रांश महासभा की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, भगवान चित्रगुप्त का किया दर्शन




भगवान चित्रगुप्त हम सभी के आराध्य हैं -सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

कायस्थ समाज की विभूतियों ने देश को हमेशा सबसे आगे रखा है - प्रणीत श्रीवास्तव हनी

आजमगढ़: अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की तरफ से शनिवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकली। जिसमें कायस्थ समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर भगवान श्री चित्रगुप्त का दर्शन पूजन किया। कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव समाज के लोगों के साथ मोटरसाइकिल जुलुस निकालकर वेस्ली इंटर कालेज में शोभा यात्रा में शामिल हुए। कहाकि भगवान चित्रगुप्त हम सभी के आराध्य हैं। वह सिर्फ कायस्थ समाज के नहीं बल्कि सभी के देवता हैं। कलम का प्रयोग करने वाले सभी लोगों को उनकी पूजा करनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव हनी ने भी यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की विभूतियों ने देश को हमेशा सबसे आगे रखा है। शोभायात्रा में डा. जगदंबा श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अरविन्द  रजनीश श्रीवास्तव, विद्याधर श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव,चित्रांश, देवांश श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा, अमन कुमार श्रीवास्तव,कुणाल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment