.

.

.

.
.

आजमगढ़: दो बाईकों की टक्कर में युवक की मौत


सिधारी थाना क्षेत्र के टिल्लूगंज के पास बीती रात हुई दुर्घटना

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के टिल्लूगंज के पास गुरुवार की रात दो बाइक की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई, एक घायल हो गया। घटना के समय दोनो बाइक से चक्रपानपुर जा रहे थे। घटना सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी 25 वर्षीय विजय यादव ट्रक चलाता था। उसके गांव में बहन के घर रह रहे 20 वर्षीय सचिन निवासी बेलऊ थाना गंभीरपुर रहता था। दोनो में मित्रता थी। गुरुवार की रात करीब नौ बजे दोनो घर से चक्रपानपुर जाने के लिए निकले। टिल्लूगंज के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से धक्का लगने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में दोनो को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने विजय की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। सचिन खतरे से बाहर है। विजय को शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वह दो भाई में छोटा था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment