आजमगढ़: पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं समेत देश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है। उन्हें सम्मानपूर्वक धरतीपुत्र भी कहा जाता रहा। वह आजमगढ़ जिले के सांसद भी रहे और क्षेत्र से उनका लगाव हमेशा बना रहा।
Blogger Comment
Facebook Comment