बच्चों ने देवी दुर्गा के नौ रूपों, राम दरबार व शिव पार्वती की मनोरम झांकी प्रस्तुत किया
आजमगढ़: शनिवार को एसकेडी इंटर कॉलेज धनुआ आजमगढ़ में नवरात्रि व दशहरा के उपलक्ष्य में देवी दुर्गा के नौ रूपों एवं सीता राम दरबार के साथ शिव पार्वती की मनोरम झांकी बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से किया गया। एवंइसके बाद बच्चों द्वारा मनोहर रामायण गीत गायन, नाटक एवं नृत्य प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापकों द्वारा देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों एवं दशहरा पर्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के के शरण, श्रीकांत, अनंत, संतोष,आशुतोष, राजेश,संगीता,रेनू, प्रियंका,अभय, रानी समेत समस्त शिक्षकों ने अपना सहयोग प्रदान किया।
Blogger Comment
Facebook Comment