.

.

.

.
.

आजमगढ़: 23 कांग्रेसियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए डाले वोट


मतदान को लेकर पार्टी में रही गहमागहमी,दो दिन बाद आएगा परिणाम

आजमगढ़: कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए सोमवार को वोटिंग शुरू हो गई है। आजमगढ़ के वरिष्ठ 23 कांग्रेसी नेताओं को भी मतदान करना है। दोनों ही उम्मीदवारों की ओर से अपने लिए चुनाव प्रचार किए गए हैं। एक-एक वोटराें से संपर्क किया गया है। मतदाताओं से बात की गई तो अधिकांश ने शशि थरूर और खड़गे दोनों को ही शानदार नेता बताया, लेकिन कहा कि हमारी पसंद जमीन पर संघर्ष तक उचाइयों तक पहुंचने वाला नेता होगा। हालांकि, सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो 19 अक्टूबर को ही पता चला पाएगा।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश कांगेस कमेटी के सदस्यों को वोट डालना है। संगठन में ब्लाक स्तर पर एक और मुख्यालय से एक प्रदेश पीसीसी सदस्य होते हैं। इस तरह आजमगढ़ में 22 ब्लाक और एक शहर मिलाकर 23 सदस्य मतदान के लिए अधिकृत हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मतदाता कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि शशि थरूर और मल्लिका अर्जुन खड़गे दोनों ही नेता हमारे लिए अच्छे हैं। ऐसे में परिणाम को लेकर सभी में उत्‍सुकता बनी हुई है। चूंकि संगठन के लिए अध्यक्ष चुनना है, तो जमीनी नेता और संगठन के लिहाज से खड़गे और थरूर में से कोई एक ही जीत हासिल करेगा। कमोबेश यही मानना जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी सुमन सिंह का भी है। सुमन सिंह ने कहा आज कांग्रेस के लिए परिस्थियां विपरीत हैं। ऐसे में हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की जिम्मेदारी मिली है, तो उसी को तवज्जो देंगे जो संगठन में विभिन्न पदों पर रहने के साथ संघर्ष करके ऊंचाइयों तक पहुंचा है।
हालांकि, दोनों ही उम्मीदवारों ने कैंपेन में कोई कमी नहीं रखी है। मतदाताओं तक अपने विचार पहुंचाते हुए वोट देने की अपील की गई है। यह बात तो एक जिले की हो गई, जबकि चुनाव पूरे देश में हो रहा है। ऐसे में अध्यक्ष कौन बनेगा यह तो 19 अक्टूबर को ही पता चल पाएगा। वहीं सुबह से ही मतदान को लेकर पार्टी में गहमागहमी का माहौल बना रहा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment