.

.

.

.
.

आजमगढ़: बसपा ने मनाया संस्थापक कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस


सामाजिक न्याय नहीं सामाजिक परिवर्तन था कांशीराम जी का लक्ष्य - डा० विजय प्रताप

बसपा को मजबूत बना कर ही आएगा सामाजिक परिवर्तन - भीम राजभर

आजमगढ़: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक, बहुजन नायक कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस नगर के नेहरू हाल के सभागार में रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने किया वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी व मंडल प्रभारी आजमगढ़, कानपुर मंडल डा विजय प्रताप मौजूद रहे। सर्वप्रथम बसपाजनों द्वारा कांशीराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि देते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके बाद वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
परिनिर्वाण दिवस को संबोधित करते हुए मुख्य मुख्य अतिथि डा विजय प्रताप ने कहा कि 15 मार्च, 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले के एक गांव खवासपुर में कांशीराम जी का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा था कि हम सामाजिक न्याय नहीं चाहते हैं, हम सामाजिक परिवर्तन चाहते हैं। सामाजिक न्याय सत्ता में मौजूद व्यक्ति पर निर्भर करता है। मान लीजिए, एक समय में, कोई अच्छा नेता सत्ता में आता है और लोग सामाजिक न्याय प्राप्त करते हैं और खुश होते हैं लेकिन जब एक बुरा नेता सत्ता में आता है तो वह फिर से अन्याय में बदल जाता है इसलिए, हम संपूर्ण सामाजिक परिवर्तन चाहते हैं। ऐसा संकल्प रखने वाली बसपा को जब तक केंद्र व प्रदेश की सत्ता में नहीं पहुंचाया जाएगा तब तक सामाजिक परिवर्तन की कल्पना कोरी होगी।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहाकि बसपा के उद्देश्यों और नीतियों को जन-जन तक पहुचांकर ही सर्वसमाज को एकजुट किया जा सकता है। इसी एकजुटता के बल पर ही सत्ता पर काबिज होकर एक बार फिर से सर्वसमाज के उत्थान, विकास की नई धारा की शुरूआत की जानी चाहिए, तभी उत्तर प्रदेश में सम्पूर्ण विकास संभव है। उन्होंने बसपाजनों से आगे कहाकि आज संस्थापक कांशीराम जी की ही देन है कि उन्होंने लोगों को एकजुट किया और राजनीति में भागीदारी कराकर उन तक सत्ता की चाभी को सौंपने का काम किया है। बसपा संस्थापक कांशीराम के मिशन को पूरा करने का कार्य बसपा प्रमुख बहन कुमारी सुश्री मायावती जी जोर-शोर से कर रही हैं। बसपा को मजबूत बनाकर ही सामाजिक परिवर्तन का संकल्प पूरा हो सकता है।
पूर्व सांसद व बसपा मंडल प्रभारी आजमगढ़ मंडल डा. बलिराम ने कहाकि बहुजन नायक कांशीराम जी के सपनों को पूरा करने के लिए बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी संकल्पित है। बसपा प्रमुख के हाथों को मजबूत करके पूरी एकजुटता के साथ बसपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए पुनः संकल्पित होकर सत्ता में पहुंचाने का काम प्रत्येक कार्यकर्ता को करना होगा।
अन्य वक्ताओं में विशिष्ट अतिथि लालगंज सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरिर्मदन आजाद, पूर्व सांसद सालिम अंसारी आजमगढ़ मंडल प्रभारी हरिश्चन्द्र गौतम आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन विनोद चौहान ने किया।
आंगतुकों के प्रति जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने आभार जताते हुए संस्थापक के मिशन को जन-जन तक पहुंचाकर बसपा को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी आजमगढ़ इन्दल राम, मंडल प्रभारी आजमगढ़ मंडल ओंकार शास्त्री, विनोद चौहान, विजय कुमार, संतोष मिश्रा, धर्म सिंह गौतम, सुशील सिंह, शंकर यादव, पंकज कुमार, शकील अहमद, राजविजय, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार, मऊ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, रामपाल ठाकुर, चन्द्रभूषण, राशिद अहमद, अब्दुल्ला, अश्वनी कुमार आदि सहित भारी संख्या में बसपाजन मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment