.

.

.

.
.

आजमगढ़ : लालच दे धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन आरोपी गिरफतार


बिलरियागंज पुलिस ने पकड़ा, भूत प्रेत व पैसे का प्रलोभन देकर करवाते थे धर्म परिवर्तन,धार्मिक पुस्तकें बरामद

आजमगढ़: जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमुआ सागर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। बिलरियागंज पुलिस ने मामले में 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। बिलरियागंज पुलिस ने मौके से कई धार्मिक पुस्तके बरामद किया है।
धर्म परिवर्तन की सूचना पर बिलरियागंज थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य को राम सिंह उर्फ राम कुमार सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी भगतपुर द्वारा यह सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र के जमुआ सागर गांव में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से रविंद्र, महेंद्र पुत्रगण दुक्खी निवासी जमुआ सागर व डॉक्टर सनोज कुमार पुत्र मद्धु निवासी जमुआ सागर को हिरासत में लेकर थाने आई। पुलिस ने मौके से कई धार्मिक पुस्तकें भी बरामद किया। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामले में मौके से ही रविन्द्र व महेन्द्र पुत्रगण दुख्खी राम निवासी ग्राम जमुआ सागर थाना बिलरियागंज और सनोज कुमार पुत्र मध्धू निवासी ग्राम जमुआ सागर थाना बिलरियागंज थाना पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तार गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment