.

.

.

.
.

आजमगढ़: दो गांव में घुसा घाघरा नदी का पानी, चल रही नाव


प्रशासन ने नावें लगा कर बाढ़ चौकियों को सर्तक किया

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से काफी ऊपर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के कई गांव का संर्पक मार्ग डूब गया है। क्षेत्र के चक्की गांव सहित दो गांव में नदी के पानी से पूरी तरह से घिर गए हैं। दोनों गांव पानी से घिर जाने की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा यहां पर चार नाव लगाई गई है। साथ ही बाढ़ चौकियों को सर्तक कर दिया गया है। एडीएम वित्त/राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि चक्की सहित जिन दो गांव में नदी का पानी घुसा है। वहां पर चार नाव चलाई जा रही। साथ ही बाढ़ चौकियों को सर्तक कर दिया गया है। प्रशासन प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हुए सर्तक है। जिन लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें राहत शिविरों में जाने को कहा गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment