.

.

.

.
.

आजमगढ़: अब हर चुनाव में भाजपा को जिताएगी जिले की जनता-धर्मेन्द्र सिंह



भाजपा के विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के दौरे पर आए भाजपा के विधान परिषद सदस्य धमेन्द्र सिंह का जिले की जनता ने जोरदार स्वागत किया। लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनाव जिताने के लिए धर्मेन्द्र सिंह ने जिले में डेरा डाला था। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की विजय के बाद पहली बार दौरे पर आए धर्मेन्द्र सिंह का जगह-जगह पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आजमगढ़ के सांसद रहे अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट पर भाजपा ने भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया था। लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई।
मीडिया से बातचीत करते हुए विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि है देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से बहुत प्रभावित है। यही कारण है कि इस बार जिले की जनता ने भाजपा सांसद को चुनाव जितवा दिया। इसके लिए जिले के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। केन्द्र और प्रदेश सरकार जनता के हित के काम करने में लगी हुई है। भाजपा नेता ने कहा कि अब जिले की जनता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर चुनाव में इस जिले से भाजपा को चुनाव जिताएंगे। जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भाजपा नेता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप कार्यकर्ताओं के कारण ही यह संभव हो सका। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू भी उपस्थित थे।
इसी क्रम में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को विधान परिषद सदस्य बनाये जाने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर बड़ागांव बाजार में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अमर शहीद सौदागर सिंह के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। महुला में स्वागत के दौरान जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के साथ गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मोनू विश्वकर्मा, योगेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, बलवंत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment