.

.

.

.
.

आजमगढ़: गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान


विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 62 किलो गांजा के साथ 27 लोग पकड़े गए

आजमगढ़: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर सोमवार को जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी करते हुए पुलिस ने 27 कारोबारियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के सेमरहा ग्राम निवासी लालजी पुत्र दलसिंगार यादव एवं सलारपुर निवासी राकेश उर्फ सोनू पुत्र मुंशी यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मुबारकपुर पुलिस ने कस्बे के इस्लाम पुरा निवासी मुजम्मिल पुत्र वकील अहमद एवं मिल्लत नगर निवासी सलीम पुत्र इजहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया। सिधारी थाना पुलिस ने शाहगढ़ निवासी दुर्गा पुत्र श्रीचंद्र जायसवाल एवं मुंडा ग्राम निवासी अभिषेक उर्फ निरहू पुत्र गोपाल गुप्ता को 4 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अजमतगढ़ नगर पंचायत स्थित महादेव नगर वार्ड निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र ललित राम को सवा दो किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। महाराजगंज थाना क्षेत्र में देवनपुर ग्राम निवासी कृष्णमुरारी पुत्र जनार्दन तिवारी एवं रामप्रीत पुत्र स्व० भगवती तिवारी को सवा दो किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर ग्राम निवासी अरुण पुत्र बाबूराम यादव को पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। रौनापार थाने की पुलिस ने क्षेत्र के सुरैना गांव स्थित शराब दुकान के समीप गांजा बेच रहे गोरखपुर जिले के गोलाबाजार निवासी राजू कन्नौजिया पुत्र स्व० शोभा राम को डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। देवगांव पुलिस ने क्षेत्र के कुंभादेवरी गांव के पास तरवां क्षेत्र के भरथीपुर निवासी रामदुलार उर्फ गुड्डू पुत्र रामसरन को सवा किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा। दीदारगंज क्षेत्र के सुरहन ग्राम निवासी भीमसेन राजभर पुत्र राजबली सवा किलोग्राम गांजा के साथ धरा गया। निजामाबाद क्षेत्र के रामपुर निवासी महिला कारोबारी निर्मला देवी पत्नी स्व० प्यारेलाल एक किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार की गई।पवई क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी राजेश पुत्र भूपनारायण को पुलिस ने सवा किलोग्राम गांजा के साथ दबोचा। अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा ग्राम निवासी बैजनाथ पुत्र का खदेरू कहार एक किलो दो सौ ग्राम गांजा के साथ धराया। वहीं अहरौला क्षेत्र के चक मकसूद जहां ग्राम निवासी सुरेश पुत्र लालसा राम को पुलिस ने सवा किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जहानागंज क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर गांव निवासी अशफाक आलम पुत्र स्व० शमीम सवा किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। मेंहनगर क्षेत्र के पित्थौरपुर निवासी राकेश पुत्र रामनयन सिंह को एक किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। इसी तरह मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के बरडीहा निवासी वीरेंद्र पुत्र सत्येन्द्र यादव एवं खड़गिलिया निवासी विपिन उर्फ दीपक गौतम एक किलोग्राम गांजा के साथ पकड़े गए। तरवां क्षेत्र के डिहवा ग्राम निवासी तेजबहादुर पुत्र लालबहादुर एक किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। सरायमीर पुलिस ने पूनापोखर निवासी चन्द्रेश उर्फ गोगा पुत्र झिनकू सोनकर को नौ सौ ग्राम गांजा तथा कंधरापुर क्षेत्र के भोर्रामकबूलपुर निवासी राकेश पुत्र वंशू यादव 900 ग्राम गांजा के साथ धरे गए। तहबरपुर क्षेत्र के आलमपुर नौरंग का पुरवा निवासी फूलचंद उर्फ कल्लू मुसहर 700 ग्राम तथा गंभीरपुर क्षेत्र के गौरी ग्राम निवासी अब्दुल रब पुत्र रियाज अहमद 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए। इसी तरह कप्तानगंज पुलिस ने क्षेत्र के धरौली ग्राम निवासी अशोक पुत्र राजपति को 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। कुल मिला कर 62 किलो गांजे के साथ 27 लोग पकड़े गए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment