.

.

.

.
.

आजमगढ़: शराबी पति की पिटाई से घायल महिला की मौत


दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर गांव की घटना

महिला के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर गांव में शराबी पति की पिटाई से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सुघरपर गांव निवासी 35 वर्षीया लाली देवी पत्नी चंद्रेश विंद के परिजनों ने बताया कि पति शराब पीने का आदती है। तीन दिन पूर्व वह शराब के नशे में घर पहुंचा। नशे की हालत में पत्नी से विवाद हो गया। पति ने लाठी डंडा से जम कर पत्नी की पिटाई कर दी। घायल महिला को जौनपुर के शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार की शाम महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जौनपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसे चार पुत्र हैं। विवाहिता के पिता संतू पुत्र स्व. रामवरन निवासी बडउर थाना सरायख्वजा जनपद जौनपुर ने घटना की तहरीर दी। पुलिस पति के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को तालाश कर रही थी। थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी चन्द्रेश कुमार विन्द पुत्र दलजीत बिन्द निवासी सूघरपुर को उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव ने सोमवार को फूलेश बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment