.

.

.

.
.

आजमगढ़: मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


सदर तहसील के सेहदा गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

आजमगढ़: सदर तहसील अंतरगत सेहदा गांव से आए लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मार्ग निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1999-2000 में गांव में चकबंदी हुई थी। उस समय चकरोड भी काटा गया था, लेकिन लेखपाल ने अभी तक पैमाइश नहीं की जिसके चलते मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। गांव के लोग पगडंडी पर चलने को चलने को मजबूर हैं। वर्षा के दिनों में काफी परेशानी होती है। महिलाएं व बच्चे पगडंडी पर अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। प्रधान भी निर्माण करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। संता, हंसराज, महेंद्र, नागेंद्र, धनपति, धनेश्वरी, लीलावती, राजकली मौजूद थीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment