.

.

.

.
.

आजमगढ़: चार पहिया सवार बदमाशों ने प्रधान पति पर की फायरिंग


जहानागंज के गंभीरवन में अमृत सरोवर की खोदाई कराते समय हुआ हमला

तालाब में कूद जान बचाई,04 नामजद व 02 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ : जहानागंज के गंभीरवन में शुक्रवार को अमृत सरोवर की खोदाई करा रहे ग्राम प्रधान पति पर चार पहिया सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने तालाब में कूदकर जान बचाई। प्रधान ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रधान पति आशुतोष सिंह सुगंध गांव के बाहर अमृत सरोवर की खोदाई करा रहे थे। इस बीच दो चार पहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने निशाना साधते हुए पिस्टल से फायर कर दिया। यह देखकर वह तालाब में कूद गए। उसके बाद तैरते हुए दूसरे छोर पर निकलकर भाग गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तीन गोली मिस हो गई है। चौथी व पांचवीं गोली फायर हुई, उस समय हम तालाब में छलांग लगा लिए थे। प्रधान के ऊपर हमला क्यों हुआ, इसको लेकर कई तरह की चर्चा रही। थाना प्रभारी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। घटना का कारण और हमलावरों के बार में पता लगाया जा रहा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment